Home Hindi Blogs अरबपति बिल्ली के साथ एक मुलाकात

अरबपति बिल्ली के साथ एक मुलाकात

0

इनसे मिलिए…. ये है अरबपति बिल्ली शौपेट लागरफील्ड।  इंस्टाग्राम पर अपना लग्ज़ूरियस लाईफस्टाईल दिखाने वाली इस बिल्ली के पास बेशुमार दौलत है।

जर्मन फैशन डिज़ायनर कार्ल लागरफील्ड की इस बिल्ली ने साल 2014 में शानदार 4.2 मिलियन डॉलर की कमाई की है।

81-वर्षीय फैशन डिजायनर की आंखों की नूर इस साईमीज़ फ्लफबॉल का अपना इंस्टाग्राम अकॉऊंट तो है ही, दो नौकरानियां भी हैं। कॉस्मेटिक और कार कंपनियोंके लिए तस्वीरें खिंचवाते-खिंचवाते ये बिल्ली अरबपति हो गई है।

डिज़ायनर के मुताबिक ये बिल्ली इंसानों की तरह है और दूसरे जानवरों और बच्चों से नफरत करती है। वो कहते हैं कि ये बिल्ली कैट फूट कंपनियों के लिए कामनहीं करती बल्कि हाई-एंड ब्रांड्स पसंद करती है।

कार्ल बताते हैं कि इस बिल्ली में कुछ खास है, उसकी चाल, उसका खेलने का अंदाज़… सब कुछ जुदा है। और तो और ये एलीगेंस और एटिट्यूड के मामले में दूसरोंके लिए प्रेरणास्रोत है।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version