Home Himachal मंडी : धर्मपुर में सहेली के घर से लौट रही नाबालिग से...

मंडी : धर्मपुर में सहेली के घर से लौट रही नाबालिग से अगवा कर रेप

Image Source

शिमला, अगस्त 23: मंडी में नाबालिग से रेप की घटना सामने आई है. नाबालिग अपनी सहेली के घर गई थी. वहां से लौटते वक्त बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान तीनों आरोपी ने दबरन उसे कार में डाला और सरकाघाट ले जाकर उसके साथ रेप किया. मामला सरकाघाट के धर्मपुर इलाके का है.

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी नाबालिग छात्रा को उसी के गांव में छोड़कर फरार हो गए. नाबालिग 11 में पढ़ती है. आरोपी भडियार गांव के बताए जा रहे हैं. तीन में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कार चालक अब भी फरार है.

रेप
छवि स्रोत

डीएसपी सरकाघाट धर्मपुर पहुंचे हुए हैं. छात्रा और आरोपियों का मेडिकल करवाया जा रहा है.

पीड़ित नाबालिग के पुलिस को दिए गए बयानों के अनुसार, वह रविवार को भडियार के पास सहेली के घर गई थी, इस दौरान वापसी के दौरान बस का इंतजार कर रही थी. पीछे से काले रंग की एक गाड़ी आकर रुकी और तीन युवकों ने जबरन उसे गाड़ी में डाल दिया.

इसके बाद आरोपी उसे सरकाघाट ले गए, जहां किसी अज्ञात स्थान पर उसके साथ रेप किया गया. बाद में आरोपी उसे उसके घर के पास छोड़कर भाग गए. नाबालिग ने इसकी जानकारी परिजनों को दी.

धर्मपुर पुलिस चौकी प्रभारी जय लाल ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है.

स्रोत: News18 हिंदी

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version