Home Hindi Blogs अब ये क्या है? इत्तेफ़ाक़ है या फिर कुछ और?

अब ये क्या है? इत्तेफ़ाक़ है या फिर कुछ और?

0

अमेरिका के दो भूतपूर्व राष्ट्रपतियोंअब्राहम लिंकन और जॉन एफ. कैनेडी में कुछ अजीबोगरीब सामानताएं हैंऔर ये वाकई हैरान कर देने वाली हैंअब ये क्या इत्तेफ़ाक़ है या फिर कुछ और? खुद ही फैसला कीजिए

1.  अब्राहम लिंकन साल 1846 में कांग्रेस के लिए चुने गए।

जॉन एफ. कैनेडी साल 1946 में कांग्रेस के लिए चुने गए।

lin

2. अब्राहम लिंकन साल 1860 में राष्ट्रपति चुने गए।

जॉन एफ. कैनेडी साल 1960 में राष्ट्रपति चुने गए।

 

3. दोनों ख़ासतौर पर नागरिक अधिकारों की रक्षा के प्रति समर्पित थे।

4. दोनों की पत्नियों ने वाईट हाऊस में रहने के दौरान अपना बच्चा खोया।

5. दोनों राष्ट्रपतियों की हत्या शुक्रवार को हुई।

दोनों राष्ट्रपतियों को सर में गोली मारी गई थी।

ज़रा आगे पढ़िए

6. लिंकन के सेक्रेटरी का नाम कैनेडी था।

कैनेडी के सेक्रेटरी का नाम लिंकन था।

7. दोनों के हत्यारे दक्षिण-अमेरिकी थे।

8. दोनों के उत्तराधिकारी जॉनसन नाम के दक्षिण-अमेरिकी थे।

9. लिंकन के उत्तराधिकारी, एंड्रीयू जॉनसन का जन्म 1808 में हुआ था।

कैनेडी के उत्तराधिकारी, लिंडन जॉनसन का जन्म 1908 में हुआ था।

 

10. लिंकन का हत्यारा, जॉन विल्क्स बूथ, साल 1839 में पैदा हुआ था।

कैनेडी का हत्यारा, ली हार्वे ओस्वाल्ड, साल 1939 में पैदा हुआ था।

 

11. दोनों हत्यारों को उनके पूरे नाम से जाना जाता था।

दोनों के नामों में अंग्रेज़ी के 15 अक्षर थे।

अगर इतने से सर नहीं चकराया तो तो और लीजिए…

12. लिंकन की हत्या फोर्ड नाम के थिएटर में हुई थी।

कैनेडी की हत्या फोर्ड कंपनी द्वारा बनाई गई लिंकन नाम की कार में हुई थी।

13. बूथ और ओस्वाल्ड की हत्या उनके मुकदमे से पहले ही हो कर दी गई थी।

और ये रहा सबसे ज़बरदस्त शॉट…

14. अपनी हत्या से एक हफ्ते पहले लिंकन मैरीलैंड स्थित मुनरो में थे।

अपनी हत्या से एक हफ्ते पहले कैनेडी, मर्लिन मुनरो के साथ थे।

 

रुको… अभी खत्म नहीं हुआ है….

15. लिंकन की हत्या थिएटर में हुई थी और हत्यारा वेयरहाउस में भाग गया था।

कैनेडी की हत्या वेयरहाउस से निशाना साध कर की गई थी और हत्यारा थिएटर में भाग गया था।

अब बताईए… क्या कहेंगे इसे??? इत्तेफ़ाक़ है या फिर कुछ और?

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Exit mobile version